Thursday, February 25, 2010

प्रकृति के अद्भुत नजारे

हमेशा से हम 7 वंडर के रूप में ऐसा कृतियों को जानते हैं जो इंसानों ने बनाई है। पर दुनिया में ऐसे कई वंडर हैं जो प्रकृति ने स्वंम बनाया है। फिर भी इन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि ये खूबसूरत और हैरान कर देने वाली कृतियां इंसानों की बनाई हुई नहीं हैं। सुंदरबन सुंदरबन यानी सुंदर बगीचा, दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वनक्षेत्र है। इसका अधिकतर हिस्सा बांग्लादेश और भारत के पश्चिम बंगाल में फैला हुआ है। इन दोनों देशों का प्रयास है कि यह नेचुरल वंडर दुनिया के सात अजूबों के फेहरिस्त में शुमार हो। रॉयल बंगाल टाइगर का यह घर है। यह स्तनधारियों की 42, रेंगने वाले जंतुओं और उभयचरों की 35, पक्षियों की 270 और मछलियों की लगभग 120 प्रकार की प्रजातियों की शरणस्थली है। चॉकलेट हिल्स वैसे चॉकलेट हिल्स का चाकलेट से कोई लेना देना नहीं है। फिलीपींस के बोहोल प्रांत की इस खूबसूरत कृति की बात ही कुछ ऐसी है कि इसका नाम पड़ गया चॉकलेट हिल्स। इसका कारण है यहां की चॉकलेटी रंगत वाली पहाडिय़ां जिसके चलते इसका यह नाम पड़ा। वैसे तो आम दिनों में इन पहाडिय़ों पर हरी घास फैली रहती है। लेकिन गर्मी यानी सूखे मौसम में यह घास सूखकर चॉकलेट के रंग में नजर आने लगती हैं। और चाकलेट की तरह दिखती है। माउंट डमावैंड ईरान का माउंट डमावैंड एक सक्रिय ज्वालामुखी है। साथ ही यह पूरे एशिया का यह सर्वोच्च ज्वालामुखी पर्वत है। इस जगह पर चमत्कारिक गुणों से भरपूर कई गर्म झरने हैं। स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के लोग बड़े से बड़े घावों और चर्म रोगों के निदान लिए यहां आते हैं। डेड सी सी ऑफ सॉल्ट को मृत सागर इसलिए कहते हैं क्योंकि चालीस से ज्यादा मील में फैली इस झील में जीवन संभव नहीं है। यह जॉर्डन से इजरायल तक फैली है। इसका पानी समुद्र के पानी से आठ गुना या यूं कहें कि इससे कहीं ज्यादा खारा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके पानी में इतना साल्ट है कि कोई भी इसमें डूब नहीं सकता है। कॉक्स बाजार तट बांग्लादेश के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वॉर्टर का नाम कॉक्स बाजार है और इसी के समुद्र तट के विशाल क्षेत्र को कॉक्स बाजार तट कहा जाता है। यह दुनिया का सबसे लंबा समुद्र तट है। लगभग 125 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस तट पर सैलानी अक्सर सनबाथ के लिए आते हैं। प्यूर्टो प्रिंसेसा रिवर पार्क जैसे भरात में गंगा, जमुना के साथ एक भूमिगत नदी सरस्वती के रूप में मानी जाती है। वैसे ही प्यूर्टो प्रिंसेसा भी एक भूमिगत नदी है। यह फिलीपींस की सेंट पॉल पहाडिय़ों की श्रृंखला में स्थित है। प्यूर्टो प्रिंसेसा एशिया की सबसे लंबी और दुनिया की दूसरी सबसे लंबी भूमिगत नदी है।

1 Comment:

Unknown said...

आपके द्वारा की जाने वाली लगभग हर प्रस्तुति बेहतर है। मुझे यह विश्वास है कि आप लोगों को बेहतर जानकारियां उपलब्ध कराएँगी

नीलम