Wednesday, February 10, 2010

प्रभाष जोशी पर लिखी किताब का लोकार्पण इसी महीने

हिंदी पत्रकारिता के शिखर पुरुष प्रभाष जोशी पर लिखी गई एक नई किताब का लोकार्पण इसी महीने होने जा रहा है। मध्यप्रदेश फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली के इंडिया हेबीटेट सेंटर में पुस्तक लोकापर्ण समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्घ गीतकार-गजलगो जावेद अख्तर व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी पुस्तक का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण शख्सियतों के नाम भी तय किए जा रहे हंै।
'प्रभाष जोशी : याद, संवाद, विवाद और प्रतिवादÓ नामक पुस्तक का संपादन इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के चर्चित, वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर व कृपाशंकर ने किया है। राजेंद्र यादव, मस्तराम कपूर, अच्युतानंद मिश्र, श्रवण गर्ग, रामशरण जोशी, पुण्य प्रसून वाजपेयी, रवींद्र त्रिपाठी, ओम थानवी, राम बहादुर राय, राजकिशोर, सुरेंद्र किशोर, गोबिन्द सिंह, दयानंद पाण्डेय, प्रियदर्शन, अरूण त्रिपाठी, रवीश कुमार, अरूण प्रकाश, दिलीप मंडल, अजीत कुमार, अपूर्व जोशी, अली अनवर, रजी अहमद, फजल इमाम मलिक, नंदिता मिश्र, संदीप जोशी, लीलाबाई जोशी, प्रभात रंजन दीन, सुधीर सक्सेना, गुरदयाल सिंह, विभा रानी, सुभाष चंद्र, मनीष चौहान, अजय सेतिया, सोपान जोशी, यशवंत सिंह सरीखे 60 से अधिक लोगों के लेख इसमें सग्रहित हैं। इसके अलावा स्वयं प्रभाष जोशी के कुछेक शिलालेख भी हैं, जो उनके सरोकारों को स्मरण कराते हैं। 'शिल्पायनÓ प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक 278 पृष्ठों की है।

0 Comments:

नीलम